फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनएसडी के विद्यार्थियों ने नाटक सत्या लाइव के जरिये दिखाई रियलिटी शो की दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने मंगलवार शाम ‘सत्या लाइव’ नाटक का मंचन किया। बहावलपुर हाउस स्थित एनएसडी के अभिमंच सभागार में आयोजित इस नाटक का निर्देशन अमितेश ग्रोवर ने किया। मार्क डन के नाटक फ्रैंक्स लाइफ और एंड्रयू निकोल की चर्चित फिल्म द ट्रूमैन शो से प्रेरित इस प्रस्तुति में वास्तविकता और बनावटी दुनिया के बीच के अंतर को दर्शाया गया। नाटक की कहानी सत्या नाम के एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सामान्य भारतीय शहर में साधारण जीवन जी रहा होता है। हालांकि, धीरे-धीरे उसके सामने कुछ ऐसी घटनाएं और परिस्थितियां आती हैं, जिनसे उसे अपने आसपास की दुनिया पर संदेह होने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें