फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल आइटी संस्थानों में मिलेगी एनसीसी की ट्रेनिंग, दो वर्षों की मशक्कत के बाद मिली मान्यता

Mon, 19 Aug 2019 05:42 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनसीसी
विज्ञापन

भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब एनसीसी यूनिट से नहीं जुड़ पाने का अफसोस नहीं होगा।  ट्रिपल आइटी संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अब एनसीसी की ट्रेनिंग को मंजूरी मिल गई है। 

विज्ञापन


संस्थानों में इसी शैक्षणिक सत्र से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ ही एनसीसी की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए अलग से एनसीसी की कक्षाएं चलेंगी। ट्रिपल आइटी संस्थानों में एनसीसी की ट्रेनिंग को लेकर पिछले दो वर्षों से कोशिश की जा रही थी, जिसे अब जा कर एनसीसी के मुख्यालय से सेना के अधिकारियों की अनुमति मिली है।

ऐसे में अब विश्वविद्यालय और कालेजों की तर्ज पर ट्रिपल आइटी संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं को एनसीसी की ट्रेनिंग के माध्यम से जीवन को अनुशासन में रखना सिखाया जाएगा। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक बनाने और देश सेवा की ट्रेनिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग करने वाले छात्र-छात्राओं को एनसीसी का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके लिए बीटेक प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें