फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Price Hike: दिल्ली हरियाणा और राजस्थान में आईजीएल ने बढ़ाए दाम, जानिए अब क्या होगी कीमत

Sat, 04 Dec 2021 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के लोगों को अब प्रति किलो सीएनजी के लिए 53.04 रुपये अदा करने होंगे। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में इसके लिए 60.30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से देने होंगे।
विज्ञापन
सीएनजी हुई महंगी : फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार देर रात सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। सीएनजी की कीमत दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में चार दिसंबर यानी आज सुबह 6.00 बजे से बढ़ी है।

विज्ञापन


दिल्ली के लोगों को अब प्रति किलो सीएनजी के लिए 53.04 रुपये अदा करने होंगे। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में इसके लिए 60.30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से देने होंगे। वहीं रेवाड़ी में इसके लिए 61.10 रुपये प्रति किलो और करनाल व कैथल में 59.50 रुपये अदा करने होंगे।

राजस्थान के तीन शहरों में बढ़े दाम
राजस्थान की बात करें तो आईजीएल का कहना है कि उसने राज्य के तीन शहरों अजमेर, पाली और राजसमंद में कीमतें बढ़ाईं हैं जिसके बाद यहां 67.31 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सीएनजी मिलेगा।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से चौथी बार बढ़े दाम
यह बात ध्यान देने योग्य है कि आईजीएल ने 1 अक्तूबर से सीएनजी के दाम में चौथी बार वृद्धि की है। पिछली बार 1 अक्तूबर, 13 अक्तूबर और 14 नवंबर को दाम बढ़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें