भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी है कि वे अब हंगरी में जाकर उच्च शिक्षा की डिग्री ले सकेंगे। हंगरी में पढ़ाई का सपना देखने के लिए उन्हें कोई पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।
क्योंकि हंगरी सरकार 200 भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप देने जा रही है, जिसमें पढ़ाई, रहने के खर्च समेत स्टाइपेंड भी शामिल है। इच्छुक छात्र 27 जनवरी तक यूजीसी की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भेज सकते हैं।
आवेदक को अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना पहली शर्त है। एजुकेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) और मिनिस्ट्री ऑफ कैपासिटी ऑफ हंगरी (एमएचसीएच) के बीच उच्च शिक्षा के लिए समझौता हुआ है।
एजुकेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूजीसी ने देशभर के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट समेत अन्य विश्वविद्यालयों से आवेदन पत्र मांगे हैं। हंगरी में फरवरी में सेमेस्टर (पढ़ाई) शुरू हो जाएगी।