फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांत दर्द की परेशानी हो तो यहां मिलेगा इलाज, कोरोना मरीजों को डॉक्टर दे रहे मुफ्त सलाह

Wed, 19 May 2021 06:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1075, दिल्ली सरकार की हेल्पलाइन 1031 के आलावा कई प्राइवेट संस्थाएं लोगों को मुफ्त दे रही हैं सलाह...
विज्ञापन
दांत - फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में कई निजी संस्थाएं लोगों को मुफ्त चिकित्सकीय सलाह दे रही हैं। इन संस्थाओं के नंबरों पर फोन करके आप एक्सपर्ट डॉक्टरों से बात कर कोरोना के इलाज से जुड़ी दवाओं या सावधानियों के बारे में उचित सलाह प्राप्त कर सकते हैं। आपकी मदद के लिए हम कुछ टेलीमेडिसिन नंबर यहां प्रकाशित कर रहे हैं।

विज्ञापन


मौलाना आजाद डेंटल मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने मिलकर एक टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है। इन नंबरों पर फोन कर आप दांत दर्द के साथ-साथ ओरल, हैंड हाईजीन के बारे में सलाह ले सकते हैं। यहां म्युकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके लिए आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- 8800536569, 7678292345, 7428952062, 9315727673, 7310777875

आरएसएस से जुड़ी श्रमिकों की संस्था भारतीय मजदूर संघ ने भी टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की है। इस नंबर पर फोन करके आप कोरोना से जुड़ी कोई भी चिकित्सकीय मदद प्राप्त कर सकते हैं- 8368333635 (दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच)     
विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके कोरोना मरीज इलाज से संबंधित कोई भी बात पूछ सकते हैं- डॉ. राजकमल गुप्ता-  9359702333, डॉ. कार्तिकेय गुप्ता (M.d.) Psychiatrist- 9837927555, डॉ. सोनल (Md)- 9837908555, डॉ. अर्चना- 9760470333

इसके आलावा राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर- 1075 और 011-23978046 और दिल्ली सरकार के हेल्पलाइन नंबर- 1031 पर फोन करके भी किसी भी प्रकार की जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें