फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: दिल्ली में बढ़ा ब्लैक फंगस का खौफ, गंगाराम-अपोलो से एम्स-मैक्स तक मरीजों की भरमार

Wed, 19 May 2021 05:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अब तक दिल्ली एम्स में 75-80 मरीज, मैक्स अस्पताल में 50 और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ब्लैक फंगस के 10 मरीज आ चुके हैं
विज्ञापन
डॉ. वसंत पद्मा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में ब्लैक फंगस इंफेक्शन (म्यूकरमाइकोसिस) के मरीजों की संख्या में अब  निरंतर इजाफा हो रहा है। क्या सरकारी और क्या निजी अस्पताल हर जगह ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हो रहे हैं। एम्स से लेकर मैक्स तक और सर गंगाराम से लेकर अपोलो तक इन सभी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के नए मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अब तक दिल्ली एम्स में 75-80 मरीज, मैक्स अस्पताल में 50 और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ब्लैक फंगस के 10 मरीज आ चुके हैं। सर गंगाराम के सूत्रों ने बताया कि यहां ब्लैक फंगस के 40 मरीज भर्ती हो चुके हैं जबकि 16 मरीज बेड न होने के कारण वेटिंग में हैं।

दिल्ली एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. एमवी पद्मा श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हम थ्री डिजिट को पार कर चुके हैं। हमने एम्स ट्रॉमा सेंटर और एम्स झज्जर में अलग से म्यूकर वार्ड बनाए हैं। हमारे यहां ब्लैक फंगस के लगभग 20 केस रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. पद्मा ने बताया कि लो इम्यूनिटी के कारण ब्लैक फंगस के फैलने की संभावना ज्यादा है। अगर किसी कोविड के मरीज को डायबिटीज है तो उसकी शुगर सख्ती से नियंत्रित की जानी चाहिए और स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल भी बहुत कम और सावधानी से होना चाहिए।

विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें