कोरोना काल में कई निजी संस्थाएं लोगों को मुफ्त चिकित्सकीय सलाह दे रही हैं। इन संस्थाओं के नंबरों पर फोन करके आप एक्सपर्ट डॉक्टरों से बात कर कोरोना के इलाज से जुड़ी दवाओं या सावधानियों के बारे में उचित सलाह प्राप्त कर सकते हैं। आपकी मदद के लिए हम कुछ टेलीमेडिसिन नंबर यहां प्रकाशित कर रहे हैं।
मौलाना आजाद डेंटल मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने मिलकर एक टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है। इन नंबरों पर फोन कर आप दांत दर्द के साथ-साथ ओरल, हैंड हाईजीन के बारे में सलाह ले सकते हैं। यहां म्युकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके लिए आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- 8800536569, 7678292345, 7428952062, 9315727673, 7310777875
आरएसएस से जुड़ी श्रमिकों की संस्था भारतीय मजदूर संघ ने भी टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की है। इस नंबर पर फोन करके आप कोरोना से जुड़ी कोई भी चिकित्सकीय मदद प्राप्त कर सकते हैं- 8368333635 (दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच)
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके कोरोना मरीज इलाज से संबंधित कोई भी बात पूछ सकते हैं- डॉ. राजकमल गुप्ता- 9359702333, डॉ. कार्तिकेय गुप्ता (M.d.) Psychiatrist- 9837927555, डॉ. सोनल (Md)- 9837908555, डॉ. अर्चना- 9760470333
इसके आलावा राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर- 1075 और 011-23978046 और दिल्ली सरकार के हेल्पलाइन नंबर- 1031 पर फोन करके भी किसी भी प्रकार की जानकारी ली जा सकती है।