हर भारतीय की चाहत होती है विदेश घूमने की, लेकिन वीजा अनुमति की चिंता अक्सर इसमें बाधा बन जाती है। अगर आप भारतीय पासपोर्ट धारक हैं तो आप 58 देशों की यात्रा बिना वीजा (या वीजा ऑन अरावइल ) से कर सकते हैं।
भारत पासपोर्ट पावर रैंकिंग में 59वां स्थान रखता है। इस कारण सभी भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों की यात्रा वीजा के बिना या आगमन वीजा के साथ कर सकते हैं।
किसी भी देश की पासपोर्ट पावर रैंकिंग मूल रूप से उन देशों की संख्या पर आधारित होती है जो आपको वीजा (जिस देश के आप नागरिक है उसे मिलाकर) के बिना यात्रा करने की अनुमति देती है।