फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: युवक ने नाबालिग को मारा थप्पड़, नाबालिग ने साथियों संग मिलकर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-अशोक विहार इलाके की घटना, युवक की हालत नाजुक
विज्ञापन

-पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया
-नाबालिग समेत वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ा
-पुलिस आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अशोक विहार इलाके में शराब के नशे में नाबालिग को थप्पड़ मारना एक युवक को भारी पड़ गया। नाबालिग ने अपने दो साथियों संग मिलकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल 18 साल के गौतम का अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर की रात करीब 11.03 बजे अशोक विहार थाना पुलिस को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल गौतम को पीसीआर कर्मी ने दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची, पीड़ित के शरीर पर चाकू के कई जख्म थे। वह होश में था, लेकिन बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर छानबीन में पुलिस को पता चला कि घटना के समय गौतम काफी नशे में था। वह इलाके में कई लोगों से झगड़ा किया था। इसी दौरान उसने एक नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। उसका बदला लेने के लिए नाबालिग ने अपने दो परिचितों के साथ मिलकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान जतिन और मनीष के रूप में हुई है। जतिन के निशानदेही पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें