फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शुगर मिल मंगलवार तक चालू नहीं हुई तो किसान देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। पलवल शुगर मिल चालू होने का इंतजार कर रहे किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान नेता महावीर चौहान ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आगामी मंगलवार तक शुगर मिल चालू नहीं हुई तो वह किसानों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी उठाई। किसानों के साथ बैठक करते हुए महावीर चौहान ने कहा कि जिले के किसान लंबे समय से शुगर मिल चालू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मिल शुरू होने में देरी से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनगणना की तारीख तो बता सकता है, लेकिन शुगर मिल कब चालू होगी, इसकी तारीख नहीं बता पा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर मिल चालू होने से किसान गन्ने की कटाई के साथ पराली बेचकर गेहूं की बोआई कर सकता है। वहीं, देरी होने पर मार्च-अप्रैल में गन्ना बिकने तक सूख जाता है, जिससे उसका वजन कम हो जाता है। उस समय गन्ने की कटाई के लिए मजदूर भी आसानी से नहीं मिलते।
विज्ञापन

इनेलो छोड़ने की भी दी जानकारी : महावीर चौहान ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों इनेलो छोड़ दी है। आगामी दिनों में किसानों की बड़ी सभा आयोजित कर किसी बड़े राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें