फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर को मीटर न दिया तो एई ने दी भद्टी गालियां

Sat, 14 Mar 2015 01:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के एई मीटर ने एक बिल्डर के ठेकेदार को बिना कागजात के मीटर न देने पर अपने अधीनस्थ कर्मचारी को जमकर गालियां दीं।
विज्ञापन


सोमवार की इस घटना का ऑडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। विभाग के अधिकारी अब मामले को दबाने में लगे हैं। ऑडियो टेप के लखनऊ तक पहुंच जाने से विभाग में हड़कंप मचा है।

शहर में एक बिल्डर का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके लिए ठेकेदार को कुछ विद्युत मीटरों की जरूरत थी, लेकिन औपचारिकताएं पूरी नहीं थीं। एई मीटर ने अधीनस्थ को 15 विद्युत मीटर बिल्डर के ठेकेदार को देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीनस्थ ने मौखिक आदेश पर ठेकेदार को मीटर नहीं दिए। इसकी जानकारी मिलने पर एई भड़क गए और मोबाइल पर अधीनस्थ को जमकर लताड़ा। गालियां और धमकियां तक दी गईं।

शुक्रवार को ऑडियो टेप वायरल हो गया और कारपोरेशन अफसरों तक लखनऊ-मेरठ पहुंच गया। अब पीड़ित को समझाने-धमकाने का दौर शुरू हो गया है।

रविवार को ऊर्जा मंत्री सहित कारपोरेशन के आला अधिकारी शहर में आ रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने की आशंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें