वसंत कुंज में तीन कुत्तों को मार डालने का मामला सामने आया है। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का कहना है कि कुत्ते बहुत ज्यादा भौंकते थे, इसलिए उसने उनको मार डाला। बताया जा रहा है कि वह दो कुत्तों की हत्या पहले भी कर चुका है।
पुलिस के मुताबिक तीन कुत्तों की जान लेने का मामला एक सप्ताह पहले उस समय सामने आया था कि जब बी-ब्लॉक, वसंत कुंज निवासी एक 36 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि पार्क में उसके घर के पास तीन मरे हुए कुत्ते पड़े थे।