फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर राजनाथ सिंह बने यूपी के मुख्यमंत्री तो होगा ये फायदा, बेटे का काम भी होगा आसान

Fri, 17 Mar 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
राजनाथ सिंह
दिल्ली स्थित मुख्यालय में रविवार को भाजपा की बैठक में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर विचार विमर्श और मंथन हुआ। बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन सूत्र बताते हैं कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर सहमति बनती दिख रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

राजनाथ के सीएम बनने की दूसरी वजहें भी

2 of 5
राजनाथ सिंह
अगर ऐसा होता है तो नोएडा को इससे बहुत बड़ा फायदा होगा। राजनैतिक जानकारों का मानना है कि नोएडा से पंकज सिंह विधायक चुने गए हैं। वह राजनाथ सिंह के पुत्र हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अगर राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री बनते हैं तो यहां के विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री को राजी करना अन्य के मुकाबले पंकज सिंह के लिए ज्यादा आसान होगा। इसके अलावा राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सूत्र दूसरी वजहें भी गिना रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा ने प्रदेश में भारी जीत दर्ज की है।

4 of 5
- फोटो : Amar Ujala
लिहाजा, इस लय को 2019 के लोकसभा चुनाव तक बनाए रखने की कवायद भी करनी होगी। इसके लिए एक ऐसा तजुर्बेकार नेता उत्तर प्रदेश को चाहिए, जो 2017 यूपी विधानसभा की जीत की आंधी को 2019 लोकसभा चुनावों तक बनाए रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
इसे देखते हुए भाजपा के पदाधिकारियों को राजनाथ सिंह से बेहतर विकल्प कोई दूसरा नहीं दिख रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा इस जीत को किसी भी हालत में गवांना नहीं चाहती। उनका मानना है कि दूसरे विकल्प भी अच्छे हैं, लेकिन राजनाथ सिंह के मुकाबले मजबूत नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें