फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल नहीं पहुंच पाई तो एंबुलेंस में जन्मा ‘बच्चा'

Fri, 12 Jun 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को दिल्ली रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस उसको लेकर कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन


महिला के पति का कहना है कि एंबुलेंस चालक अन्य रेफर मरीजों का इंतजार करता रहा, जिसमें और देर हो गई। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

खोड़ा निवासी सुदीश ने बताया कि प्रसव पीड़ा के चलते वह पत्नी रेखा को सुबह जिला अस्पताल लेकर आया था। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने जांच के बाद कुछ दिक्कत बताते हुए उसको दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल रेफर कर दिया।

एंबुलेंस में पहले से रेफर की गई दो महिला मरीज बैठी थीं। आरोप है कि चालक अन्य मरीजों का इंतजार करता रहा और फिर एंबुलेंस लेकर दिल्ली के लिए निकला। रास्ते में ही डिलीवरी हो गई, जिसके बाद पत्नी और बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें