फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के साथ अवैध संबंधों के शक में उठाया ये कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीवी के साथ अवैध संबंध में शक में पीजी संचालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक का अपहरण कर लिया। सुनसान फ्लैट में बंधक बनाकर उससे मारपीट भी की।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने पीड़ित को अपहरणकर्ताओं से छुड़वाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइंस थाना एरिया की है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के आगरा स्थित गांव दिगानेर निवासी जितेंद्र अपने दोस्त विपिन के साथ आचार्यपुरी में पीजी में रहता था।

उसकी पहचान पीजी संचालक हेमंत की बीवी से हो गई। हेमंत को शक का हो गया कि जितेंद्र का उसकी बीवी के साथ अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन

बदला लेने के उठा लिया ये कदम

इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। होली के बाद जितेंद्र का दोस्त विपिन अपने घर चला गया। उधर, हेमंत ने बदला लेने के लिए अपने दोस्त अंकित के साथ मिलकर जितेंद्र का अपहरण कर लिया। उसे डीएलएफ फेज -3 स्थित एक मकान में बंधक बना लिया। जहां उसके साथ मारपीट की।

देर रात जितेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कई टीमों के साथ मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर उसे अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया। शनिवार को पुलिस ने हेमंत और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें