फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करना चाहते हैं शिवांग, ऐसे की थी तैयारी

Mon, 29 May 2017 08:54 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ शिवांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) के 12वीं (आईएससी) के परिणाम में दिल्ली-एनसीआर में 98.75 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शिवांग को फिजिक्स, मैथ्स और इकोनॉमिक्स में 100 में 100, केमेस्ट्री में 92 और अंग्रेजी में 95 नंबर मिले हैं। 
विज्ञापन


शिवांग देश की राजनीति में दिलचस्पी रखता है। उनका कहना है कि करियर का लक्ष्य राजनीति में सफल राजनेता बनना है, लेकिन भाव सेवानीति की रहेगी। अर्थव्यवस्था की अच्छी समझ के लिए हांगकांग से अर्थशास्त्र में ऑनर्स करना चाहता है और आगे इसी विषय में पढ़ाई करेगा।

शिवांग का कहना है कि फिल्म इकबाल और दंगल से बहुत प्रेरणा मिली है। फिल्म को देखकर लगा कि कोई भी कुछ कर सकता है। बस जरुरत है सही दिशा की। शिवांग कहते हैं परीक्षा को लेकर शुरू से संजीदा था। रोजाना स्कूल से जाने के बाद नियमित दो से तीन घंटे पढ़ता था। कभी ट्यूशन नहीं लिया। अपने कॉन्सेप्ट पर अधिक फोकस किया। परीक्षा से मॉक टेस्ट और बीते वर्षों के प्रश्न पत्र के जरिये तैयारी की, नतीजा सबके सामने हैं।
विज्ञापन


एक निजी कंपनी में बतौर निदेशक कार्यरत शिवांग के पिता विख्यात सिंह कहते हैं उसकी इच्छा राजनीति में करियर बनाना है। अच्छे राजनेता के लिए विषय और अर्थव्यवस्था की अच्छी समझ जरूरी है। इसके लिए वह विदेश में पढ़ाई कर लौटने के बाद यहां से आगे की पढ़ाई करेगा। केवल पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, कभी पढने के लिए समय की पाबंदी नहीं लगाई। अपनी मर्जी से पढ़ता था और लगातार बेहतर करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें