फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर ने दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल को प्लाज्मा थैरेपी करने की दी मंजूरी, तैयारियों में जुटा प्रशासन  

Tue, 07 Jul 2020 08:21 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्लाज्मा थैरेपी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आईसीएमआर ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को 200 कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी करने के लिए मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली में स्थित अस्तपाल को कोविड-19 केंद्र घोषित किए जाने के बाद से एक हजार से अधिक रोगियों का इलाज कर चुका है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन जुलाई को इस अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 1000वें कोविड-19 रोगी को सोमवार को सम्मानित किया था।

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने  बताया कि हमें लगभग दस दिन पहले आईसीएमआर की मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल हमें 200 रोगियों पर प्लाज्मा थैरेपी करने की अनुमति है। इसकी शुरुआत करने से पहले हम सभी तरह के प्रबंध कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल हमारे पास कर्मचारियों की कमी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित तकनीशियनों की नियुक्ति के लिए अस्पताल ने विज्ञापन दिए हैं। प्लाज्मा थैरेपी के लिए बहुत सारी सामग्रियों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जरूरत होती है। हम अपनी तैयारियां पुख्ता कर रहे हैं। साथ ही, आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।'
विज्ञापन


केजरीवाल ने हाल ही में आईएलबीएस में देश के पहले प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया था, जिसका संचालन दिल्ली सरकार कर रही है। सूत्रों के अनुसार पहले दिन संस्थान में 10 लोगों ने प्लाज्मा दान किया और दूसरे दिन सात दानकर्ताओं ने अपनी जांच कराई। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हो चुके लोगों से आगे आकर रोगियों के लिए प्लाजमा दान करने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें