फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: उगाही मामले में आईएएस अधिकारी से होगी पूछताछ, एलजी के निर्देश पर एसीबी ने दर्ज की थी एफआईआर

Tue, 27 Feb 2024 03:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एसीबी का कहना है कि एक ऑडियो क्लिप में आईएएस अधिकारी को अपने अधीनस्थ अधिकारी पर शराब विक्रेताओं से अधिक पैसा इकट्ठा करने के लिए उनपर दबाव डालते और रकम में अधिक हिस्सा मांगते हुए सुना गया था।
विज्ञापन
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब विक्रेताओं से उगाही के लिए दबाव बनाने वाले आईएएस अधिकारी अमरनाथ तलवड़े से भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) जल्द पूछताछ करेगी। तलवड़े और उसके एक करीबी सेवानिवृत्त अधिकारी के आवाज के नमूनों की भी जांच होगी। अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिनों में अधिकारी से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

 
एसीबी का कहना है कि एक ऑडियो क्लिप में आईएएस अधिकारी को अपने अधीनस्थ अधिकारी पर शराब विक्रेताओं से अधिक पैसा इकट्ठा करने के लिए उनपर दबाव डालते और रकम में अधिक हिस्सा मांगते हुए सुना गया था। ऑडियो क्लिप की जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था। वहां पुष्टि हो जाने के बाद इस वर्ष जनवरी में एलजी के निर्देश पर एसीबी ने तलवड़े और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एलजी ने गृहमंत्रालय से तलवड़े के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी सिफारिश की है।

वर्तमान में तलवड़े अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। यह मामला वर्ष 2015-16 का है। जब तलवड़े दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड (डीएससीएससी) में वरिष्ठ महाप्रबंधक के पद पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने डीएससीएससी के प्रबंधक पीके शाही (अब सेवानिवृत्त) पर शराब कारोबारियों से पैसे एकत्रित करने का दबाव बनाया था और उन्हें स्थानांतरित कर देने की धमकी दी थी। दोनों अधिकारियों के बीच टेलीफोन पर बातचीत की बात सामने आई थी जो एफएसएल जांच में सही पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें