केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि मुझे दुख है कि मैं ऐसे देश का मंत्री हूं, जहां महिलाओं पर अभी तक अत्याचार कम नहीं हुए हैं।
महिलाओं पर अत्याचार जब तक नहीं रुकेंगे, तब तक हम विकसित भी नहीं कहलाएंगे। हमें आंकड़ों पर बहस करने की बजाय हकीकत के आधार पर काम करना चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा देना पुलिस, प्रशासन और सरकार का कर्तव्य है।
वह दिल्ली महिला आयोग की वार्षिक रिपोर्ट जारी करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कांस्टीट्यूशन क्लब में मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग की अगस्त 2015 से 31 जुलाई 2016 तक के कामकाज की वार्षिक रिपोर्ट केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने जारी की।