दिल्ली की चुनावी सरगर्मी को तेज करते हुए आज से किरण बेदी ने बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसके लिए आज किरण का रोड शो रोहिणी से हुआ।
रोड शो के दौरान अपना बचाव करते हुए किरण बेदी ने कहा कि आप सोंचते होंगे मैं राजनीति में अब क्यों आई हूं। 'मैं आई हूं क्योंकि ये मेरी भी दिल्ली है'। मैं किसी कुर्सी के लिए नहीं आईं, मुझे कुछ नहीं चाहिए, खुद को दिल्ली के लिए समर्पित करने आई हूं।
स्टार प्रचारक के रूप में किरण सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी। बीजेपी में मनमुटाव की खबरों के बीच किरण ने जोरदार तरीके से रोड शो शुरू कर जता दिया है कि बीजेपी आलाकमान उन्हें ही मुख्य चेहरे के तौर पर पेश कर रहा है और चुनाव प्रचार समिति की कमान भी उनके हाथ में दी जा सकती है।
आपको बता दें कि किरण बेदी के दिल्ली में आते ही बीजेपी नेताओं में थोड़ी बेचैनी दिखाई दे रही थी। मनोज तिवारी भी किरण बेदी की दावेदारी पर पहले सवालिया निशान लगा चुके हैं किरण का ये रोड शो उन बेचैनियों पर लगाम लगाता हुआ नजर आया।