फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थाना प्रभारी जी हमारा अंतिम संस्कार करा दीजिएगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दंपति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में लाखों रुपये का कर्ज और कर्जदारों द्वारा रुपये मांगने की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस दंपति की बेटी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मधुसूदन (55) पत्नी सीमा (50) के साथ त्रिलोकपुरी गुरुद्वारा के पास किराए के मकान में रहता था। वह मैकेनिक का काम करता था। शुक्रवार दोपहर उसका परिचित मेहंदी हसन उसे लगातार मोबाइल पर फोन कर रहा था।

मधुसूदन से बात नहीं होने पर वह पौने चार बजे उसके घर पहुंचा। उसके कमरे का दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खोला तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजे को तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची। कमरे में पति-पत्नी फंदे पर लटके हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लाखों रुपये कर्ज और कर्जदारों द्वारा रुपये मांगने से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसकी इकलौती बेटी नेहा को दी। नेहा शादीशुदा है और पास में ही अपने पति के साथ रहती है।
Trending Videos

बेटी-दामाद और बच्चों को मारने की मिली थी धमकी

सुसाइड नोट से पता चला कि मधुसूदन ने करीब तीस लाख का कर्ज ले रखा था। साथ ही उसने कमेटी से भी करीब पांच लाख का कर्ज लिया था। सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम भी हैं, जिनसे उसने कर्ज लिया था। सुसाइड नोट के मुताबिक कर्जदार उस पर रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे। जिसकी वजह से वह काफी परेशान था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मधुसूदन का एक बेटा भी था, जिसकी मौत करीब दो साल पहले सड़क हादसे में हो गई थी। नेहा ही उसकी इकलौती संतान है। मयूर विहार थाना पुलिस नेहा से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि मधुसूदन किस वजह से कर्ज ले रखा था और किन लोगों की वजह से वह परेशान था।

थाना प्रभारी के नाम सुसाइड नोट
मधुसूदन ने सुसाइड में नोट मयूर विहार थाना प्रभारी को संबोधित करते हुए लिखा है कि कर्ज देने वालों ने कुछ दिन पहले उसकी पिटाई कर दी थी और उसकी बेटी-दामाद व उनके बच्चों को मारने की धमकी दी थी। सुसाइड नोट में उसने पुलिस को ही अंतिम संस्कार करने के लिए लिखा है। लिखा है कि 'थाना प्रभारी जी हमारा अंतिम संस्कार करा दीजिएगा।'

मौत के बाद बेटी और उसके परिवार वालों को यहां बुलाने से मना किया, क्योंकि कर्ज देने वाले उनकी भी हत्या कर देंगे। उसने एक पुलिसकर्मी पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि एएसआई महमूद हसन के पास उनकी शिकायत थी, लेकिन वह शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले उसे ही फोन पर धमकाता था।
विज्ञापन

पत्नी की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक व्यक्ति ने खाना नहीं बनाने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय आरोपी अपनी 40 वर्षीय पत्नी के साथ गांधी नगर इलाके में रहता है।

बृहस्पतिवार रात वह शराब पीकर घर आया। उसने पत्नी को खाना देने के लिए कहा। पत्नी ने तबियत खराब होने की बात कहकर खाना नहीं बनाने की बात कही। इससे गुस्से में आकर आरोपी ने महिला का गला दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया और वहां रखे वायपर से पत्नी के संवेदनशील अंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पत्नी के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें