फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का खौफनाक अंजाम, खुले कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी द्वारका में रविवार सुबह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके गले को तार से घोंटा गया जबकि पत्नी दूसरे कमरे में जख्मी हालत में मिली।
विज्ञापन


पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति ने झगड़े के दौरान उसकी हत्या का प्रयास भी किया और उसके बाद खुदकुशी कर ली। दोनों की दो माह पहले शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से ही पारिवारिक वजहों को लेकर अनबन चल रही थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
 
जानकारी के मुताबिक अमित बच्चन (32) अपनी पत्नी शिवानी (30) और मां चंद्रकांता के साथ द्वारका सेक्टर 18 स्थित प्लेटिनम हाइट्स अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल पर रहता था। अमित नोएडा स्थित एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था।
विज्ञापन

पत्नी ने कहा पति ने की है खुदकुशी

शिवानी गुड़गांव की एक ट्रेवल एजेंसी में काम करती है। रविवार तड़के साढ़े चार बजे पुलिस को शिवानी की कॉल मिली, जिसमें उसने बताया कि उसका पति उसे पीट रहा है।

दूसरी कॉल अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की मिली। गार्ड ने पुलिस को बताया कि अमित की मां घर के अंदर से चिल्ला रही है लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया।

लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने ऊपर लगे शीशे को तोड़ा और फ्लैट के अंदर प्रवेश किया। हॉल में अमित अचेत पड़ा था। उसके गर्दन में तार लिपटा हुआ था। वहीं, सामने वाले कमरे में उसकी पत्नी शिवानी जख्मी हालत में पड़ी थी और कमरे में खून फैला था।

घटना के दौरान मां थी कमरे में बंद

बगल वाले कमरे से अमित की मां दरवाजा खोलने के लिए शोर मचा रही थी। कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। पुलिस ने जैसे ही दरवाजा खोला अमित की मां चंद्रकांता बाहर निकली। चंद्रकांता अपने बेटे को अचेत पड़ा देख बेसुध हो गई।

पुलिस ने शिवानी और अमित को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। शिवानी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। शनिवार रात पारिवारिक बातों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। अमित ने उसके सिर पर बेलन से हमला कर दूसरे कमरे में आकर खुदकुशी कर ली।

शिवानी के बयान के बाद से कहा जा रहा है कि अमित ने उसकी हत्या का प्रयास करने के बाद खुदकुशी की है। लेकिन जिस तरह से अमित की लाश बेड के पास नीचे पड़ी मिली कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इन बातों से उठ रहे हैं कई सवाल

कोई भारी शरीर का व्यक्ति पंखे से लटकर जान देने की कोशिश करेगा तो पंखा थोड़ा टेढ़ा होगा। जबकि घटनास्थल पर ऐसा कुछ भी नहीं देखा गया। अगर अमित ने ऐसा नहीं किया है तो बैठे-बैठे कोई व्यक्ति तार से अपने गले को नहीं घोंट सकता।

अमित की मां ने किसी भी झगड़े से इनकार किया है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह इस मामले में कुछ छुपा रही है। संभावना है कि अमित की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या की शक्ल दी गई है।

जांच में पुलिस ने भी कई लापरवाही बरती हैं। मसलन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कोई घेराबंदी नहीं की। इसकी वजह से लोग कमरे में आ जा रहे थे। कमरे में आने जाने की वजह से सबूत के साथ छेड़छाड़ हुई है।

दो माह पहले हुई थी दोनों की शादी

अमित और शिवानी की दो माह पूर्व तीन नवंबर को छतरपुर स्थित फार्म हाउस में शादी हुई थी। अमित की बहन त्रिशला के मुताबिक शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर गए थे।

जहां से अमित ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि सब कुछ सही नहीं है। उसका यहां तक कहना है कि शिवानी ने अमित को हनीमून के दौरान संबंध बनाने से मना कर दिया था।

अमित का परिवार इससे पूर्व मयूर विहार में किराए पर रहता था। जबकि शिवानी द्वारका की रहने वाली है। परिवार एक  माह पूर्व ही द्वारका रहने के लिए गया था।
विज्ञापन

दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

शिवानी के परिवार वालों का कहना है कि अमित ने शादी के बाद से शिवानी पर शक करना शुरू कर दिया। वह उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता था। इसकी वजह से वह शादी के बाद से ज्यादातर समय अपने मायके में रहती थी।

वहीं, अमित की बहन त्रिशला का कहना है कि शिवानी शादी के बाद से अमित से पत्नी जैसा व्यवहार नहीं करती थी और अक्सर मायके में ही रहती थी। इसकी वजह से दोनों के बीच अनबन रहती थी। शनिवार देर रात अमित शिवानी को लेकर आया था। उसके बाद दोनों की बीच झगड़ा हुआ होगा।

शिवानी के पिता अशोक ने बताया कि शिवानी ने मारपीट के दौरान कई बार पुलिस और अपने परिवार वालों को फोन किया। लेकिन रात में किसी ने भी फोन नहीं उठाया।

उनका आरोप है कि शिवानी ने चार बार पीसीआर को फोन किया लेकिन पुलिस ने फोन का जवाब नहीं दिया। वहीं, पुलिस ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। पुलिस ने बताया कि शिवानी के कॉल करने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें