फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर में साथ न सोने पर पत्नी को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में युवक ने कमरे में साथ सोने से मना करने पर केरोसिन डालकर पत्नी को जला दिया। आसपास के लोगों ने झुलसी महिला को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


ससुराल में घटना को अंजाम देकर आरोपी पति आशु कपूर भाग निकला। पीड़िता की बहन के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मोनिका (28) पति आशु के साथ चंद्र नगर में रहती है। वह पति के साथ 21 फरवरी की रात आजाद मार्केट में रहने वाली बहन रीना के घर आई थी। रीना के बेटे का जन्मदिन था। पार्टी के दौरान आशु ने शराब पी और मोनिका को भी पिलाई।
विज्ञापन


देर रात पार्टी खत्म होने के बाद नशे में धुत आशु ने पत्नी को कमरे में साथ सोने के लिए चलने को कहा। मोनिका के मना करने पर दोनों में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि तभी आशु रसोई से केरोसिन की बोतल लेकर कमरे में आया। वह मोनिका पर केरोसिन डालने के बाद उसे घसीटकर सीढ़ियों पर लाया और आग लगा दी। अस्पताल में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पति ने लगा दी HIV संक्रमित इंजेक्‍शन

ग्रेटर नोएडा से एक महिला सोमवार को जिला अस्पताल में एचआईवी संक्रमण की जांच कराने पहुंची। महिला चौथी बार जांच कराने आई। पिछले दिनों महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया है।

जांच के बाद एचआईवी संक्रमण की पुष्टि भी हो चुकी है। पुलिस के साथ आई महिला ने पैथलैब प्रभारी डॉ. लवानिया से जब यह पूछा कि खून में यह संक्रमण किस हद तक पहुंच गया है तो डॉक्टर ने सलाह दी कि इसकी जांच मेरठ में होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें