फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मां-बेटी से की आपत्तिजनक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी से एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय छात्रा जब भी अपने घर से बाहर से बाहर निकलती थी तो संजू सनात कालीचरण निवासी कपड़ा कॉलोनी युवक छात्रा को छेड़ता था।

22 फरवरी को जब वह जब वह घर आ रही थी तो संजू उसे रास्ते में मिल गया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने घर पहुंचकर इस बात की जानकारी अपने भाई को दी और बताया कि संजू अब भी घर के बाहर है।

छात्रा का भाई संजू को समझाने गया कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाए तो संजू ने उसे कहा कि वह तो ऐसे ही उसकी बहन को छेड़ता रहेगा और फिर वहां से चला गया।

22 फरवरी की रात को ही करीब 8 बजे संजू अपने कुछ दोस्तों के साथ घर में घुस आया और छात्रा की मां के साथ मारपीट तो की ही छात्रा के साथ भी दोबारा छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहला फुसलाकर शादी के ‌लिए ले गया युवक

फरीदाबाद के मुजेसर में ही एक दूसरे मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ युवती को भगाने का मामला दर्ज किया गया है। युवती के घरवालों ने पुलिस में शिकायत लिखवाई है।

शिकायतकर्ता के ‌अनुसार 23 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। 22 फरवरी को युवती घर से ऑफिस के लिए निकली थी।

शाम होने पर भी जब युवती लौट कर नहीं आई तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। जब हर जगह खोजने पर भी वो नहीं मिली तो पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।

घरवालों को रात में पता चला कि एक अज्ञात युवक युवती को जबरन बहला फुसलाकर शादी के ल‌िए भगा ले गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 363 और 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें