फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से मिलने आता था: फरीदाबाद में पति ने पत्नी के पेट में घोंपा चाकू, दोनों के बीच चल रहा है तलाक का केस

Sun, 26 Nov 2023 09:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में पति ने अपनी पत्नी के पेंट में चाकू घोंप दिया। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है, किसी तरह दोनों के बीच साथ रहने की सहमति बनी थी। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में शनिवार रात पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल महिला को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है, किसी तरह दोनों के बीच साथ रहने की सहमति बनी थी। शनिवार रात घर आते ही किसी बात को लेकर पति ने आपा खो दिया और चाकू से वार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से जिला बुलंदशहर के कांचरोट गांव निवासी घायल महिला मीनू (32) ने बताया कि उसकी शादी 2011 में बुलंदशहर कस्बा बुगरासी निवासी राजबीर से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। शादी के बाद वह ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। पति पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते हैं और शराब पीने के आदी हैं। चार साल पहले आरोपी ने शराब के नशे में महिला को बुरी पीटकर घायल कर दिया था, तभी से दोनों के बीच तलाक का केस अदालत में चल रहा है।

महिला ने बताया कि छह माह पहले महिला ने अदालत में बच्चों के पढ़ाई और घर-खर्च के लिए केस डाला था। इसी बीच पति बच्चों से मिलने के बहाने घर पर आता रहता था। 17 नवंबर को अदालत में केस की तारीख थी। उन्हें फिर से विचार विमर्श कर एक साथ रहने के लिए समय दिया गया था। शनिवार रात करीब साढे़ आठ बजे राजवीर घर आया और कहा कि अगली तारीख पर फैसला कर दोनों फिर से एक साथ रहेंगे। दोनों के बीच सहमति बन गई। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। आरोप है कि राजवीर ने महिला को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और चाकू जैसी धारदार चीज पेट में घोंप दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें