फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बच्चे की पिटाई का विरोध करने पर पत्नी को मारा चाकू, महिला की हालत नाजुक, आरोपी फरार

Sat, 09 Apr 2022 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली

सार

दिल्ली के शाहदरा में बच्चे को पीट रहे पिता का विरोध करने पर उसने पत्नी को चाकू घोंप दिया। महिला को उपचार के लिए हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू घोंप दिया। पत्नी का कसूर इतना था कि उसने अपने बच्चे को पीटने का विरोध किया था। आरोपी तीन साल के मासूम बेटे को पीट रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी गुलफिशा (24) को चाकू घोंप दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फर्श बाजार थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुलफिशा परिवार के साथ विश्वास नगर, फर्श बाजार में रहती है। इसके परिवार में पति शाहरुख के अलावा दो बच्चे हैं। शाहरुख प्राइवेट नौकरी करता है। उसे शराब पीने की आदत है। शुक्रवार शाम को वह अपने तीन साल के बेटे को पीट रहा था। गुलफिशा ने इसका विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। उसने गुलफिशा को गाली देना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी ने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया।

आरोपी ने उसकी कमर पर चाकू के कई वार कर दिए। बाद में आरोपी फरार हो गया। किसी तरह गुलफिशा पड़ोस में रहने वाली अपनी ननद के घर पर पहुंची। वहां से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने गुलफिशा के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें