फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के सामने आई 'वो', नाराज शख्स ने बीबी को ही मार दी गोली

Thu, 11 Oct 2018 05:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

दिल्ली के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्यार में प्रेमिका खून होते आपने फिल्मों में बहुत देखा होगा, लेकिन प्रेमिका के आगे पत्नी को गोली मारना पहली बार सुना होगा। जी हां, एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के सामने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बागपत के रहने वाले दंपति गाजियाबाद के निवाड़ी इलाके में एक समारोह में शामिल होने आए थे। इसी शादी में पति की एक महिला मित्र भी आई हुई थी। किसी बात को लेकर समारोह स्थल के पार्किंग में ही पति-पत्नी और पति की महिला मित्र के बीच झगड़ा होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान पति ने पत्नी शिवानी पर लाइसेंसी रिवॉल्वर तान दी और गोली चला दी।

विज्ञापन

हादसे में आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति सुनील और उसकी महिला मित्र को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने कहा कि गोली गलती से चली है। किसी को जान से मारने का मकसद नहीं है।
 
पुलिस ने बताया कि घायल महिला के परिजनों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें