फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्दे कमेंट कर पत्नी की फोटो फेसबुक पर की वायरल

Tue, 21 May 2019 06:50 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके फोटो पर भद्दे कमेंट्स कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका पता चलने पर महिला ने शिकायत पुलिस में की। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी हवलदार कविता ने बताया कि 35 वर्षीय महिला पति से झगड़े के बाद कुछ समय से अलग रह रही थी। इसी दौरान महिला के पति ने उसका फोटो फेसबुक पर डालकर उस पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। 

महिला के रिश्तेदारों और जानकारों ने उसे इसकी जानकारी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में एक बार तो आरोपी ने महिला के साथ शादी होने की बात से भी इंकार कर दिया था। महिला के पास इस संबंध में सभी साक्ष्य व गवाह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें