वैलेंटाइन डे से पहले पति ने किडनी देकर अपनी पत्नी की जान बचाई है। सनर इंटरनेशनल अस्पताल में सोमवार को 48 वर्षीय नार्मती सारा ढेंगा को अपने पति को किडनी प्रत्यारोपित की गई है। दो साल पहले पहले एक उगे दुर्घटना में पैर में गंभीर चोट आ गई। दवाओं के सेवन व अन्य कारणों से उनकी दोनों किडनी खराब हो गई। संबंधित डॉक्टरों ने उन्हें डायलिसिस शुरू करने की सलाह दी।
विज्ञापन
बीते दो वर्ष से वह डायलिसिस पर थीं, कुछ जटिलताओं के चलते उनकी स्थिति बिगाड़ती चली गई और उनका स्वास्थ्य भी ख़राब होता चला गया। उनको तुरंत किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता थी। नार्मती सारा ढेंगा के पति राम कुमार थापा अपनी पत्नी को किडनी देने का निर्णय लिया। सोमवार को सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण हुआ। किडनी प्रत्यारोपण के बाद दोनों स्वस्थ हैं।