फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने किया शक तो पत्नी ने किया ऐसा हाल कि पहुंच गया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम एंक्लेव में पति की शक करने की आदत से परेशान महिला ने उसके सिर पर बच्चे की साइकिल उठाकर दे मारी, जिससे पति का सिर फूट गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पति को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विक्रम एंक्लेव में पीड़ित पत्नी और तीन साल के बच्चे के साथ रहता है। सोमवार रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।

इसी बीच पत्नी ने बच्चे की साइकिल उठाकर पति के सिर पर दे मारी, जिससे पति का सिर फट गया। उसे पास के निजी अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पीड़ित पति का कहना है कि आरोपी पत्नी के मोदीनगर के एक युवक के साथ अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पति बेवजह शक करके उसके साथ झगड़ा करता है

वह दवा लेने का बहाना बनाकर आए दिन उससे मिलने मोदीनगर जाती है। इसे लेकर रोज उनके बीच झगड़ा होता है। आरोप है कि सोमवार को भी वह घर से बाहर गई थी, जिसे लेकर शाम को उनका झगड़ा हुआ।

उधर, पत्नी का कहना है कि पति बेवजह शक करके उसके साथ झगड़ा करता है। पत्नी ने कहा कि पति ने उसे फंसाने के लिए खुद ही अपना सिर फोड़ा है।

एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें