फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दोस्त ने किया विश्वासघात, लूट लिया सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के दोस्त पर विश्वास करना एक महिला को भारी पड़ा। महिला के पति की बीमारी का फायदा उठाकर दोस्त ने उसके प्लॉट को धोखाधड़ी कर अपने नाम करा लिया। जिसे बाद में 75 लाख में बेच कर पूरी रकम हड़प ली। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद पालम विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पालम विहार थाना प्रभारी के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद बुधवार की शाम को मिली शिकायत में पालम विहार निवासी रानी कपूर ने बताया है कि उसका पति बहुत दिनों से बीमार है जिसके कारण वह कहीं आता जाता नहीं है।

उसके पति का दोस्त पवन ओबराय घर आता जाता रहता था। महिला ने बताया कि पालम विहार में ही उसके ससुर के नाम से एक प्लॉट था। ससुर की मौत होने के बाद उस प्लॉट को उसकी सास के नाम से कराना था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

धोखा देकर अपने नाम करा ली रजिस्ट्री

पति के दोस्त ने रानी को अपने विश्वास में लेकर प्लॉट को सास के नाम से ट्रांसफर कराने में सहायता करने की बात कही। लेकिन फर्जी तरीके से प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करा लिया।

उसके बाद इस प्लॉट को उसने अपने साथी कंवर सिंह की सहायता से 75 लाख रुपये में बेच दिया। रानी ने आरोप लगाया है कि 75 लाख रुपये में बेचने के बाद भी इस रकम को पवन ने उसे नहीं दिया और जब रानी ने उससे प्लॉट बेचने पर मिले रकम की मांग की तो उसने रकम देने से मना कर दिया।

उसके बाद परेशान होकर रानी ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पवन ओबराय और कंवर सिंह के खिलाफ  धोखाधड़ी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें