आज के समय में पैसा इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि उसके आगे पति पत्नी के रिश्ते की भी अहमियत कम ही लगने लगी है। ये बात हम खुद नहीं देश की राजधानी में हुई एक घटना बयान करती है।
राजधानी दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल पैसों के लिए कर दी। पैसे भी बहुत ज्यादा नहीं मात्र दस रुपए के लिए पति ने अपनी बीवी को मौत के घाट उतार दिया।
नांगलोई में मात्र 10 रुपये के लेनदेन में एक शख्स ने पत्नी रानी (42) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपी पति अशोक (61) को गिरफ्तार कर लिया है।