फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बेरहमी से हत्या: पति ने धारदार हथियार से रेता गला, शव को खाट पर छोड़कर भागा, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 09 Sep 2023 02:47 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

Murder in Ghaziabad: एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि हत्या के पीछे के कारण का पता किया जा रहा है। मौके पर एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी अजय को जल्द पड़कर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के गणेशपुरी ए ब्लॉक में शनिवार सुबह पति ने पत्नी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह शव को कमरे में खाट पर छोड़कर भाग गया। एसीपी शालीमार गार्डन और थाना प्रभारी घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। आरोपी पति की तलाश में टीम लगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

शाहजहांपुर का रहने वाला अजय गणेशपुरी में पत्नी पूनम और तीन बच्चों के साथ राजेंद्र कुमार के घर में किराए पर रहता है। वह बैटरी रिक्शा चलाता है। जांच में आया कि अजय शराब पीकर पूनम की बुरी तरह पिटाई करता था। 
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार सुबह अजय ने पूनम के गले को धारदार हथियार से रेत कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह पत्नी को खाट पर छोड़कर भाग गया। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि हत्या के पीछे के कारण का पता किया जा रहा है। मौके पर एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी अजय को जल्द पड़कर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें