फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: युवक ने थाने में जाकर कहा- उसने पत्नी को मार डाला... आरोपी का कबूलनामा सुनकर पुलिस भी रह गई सन्न

Tue, 20 Aug 2024 05:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोपी युवक चाइनीज भाषा का ट्रांसलेटर है और फ्रीलांस काम करता है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों की 2016 में शादी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस मंगलवार तड़के उस समय हक्की-बक्की रह गई, जब एक युवक ने थाने में आकर अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कही। आनन-फानन पुलिस युवक को लेकर उसके घर पहुंची। बिस्तर पर एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस तुरंत उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान मंदीप (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी की पहचान संजय (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शास्त्री नगर में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय मंगलवार तड़के करीब 5.30 बजे मौर्या एंक्लेव थाने पहुंचा। उसने बताया कि रात करीब 3.30 बजे उसने कमरे में सो रही अपनी पत्नी के मुंह को तकिया से दबा दिया। जब वह अचेत हो गई तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची। पहली मंजिल स्थित एक कमरे के बिस्तर पर महिला अचेत पड़ी थी। दूसरे कमरे में दोनों बच्चे सो रहे थे। पुलिस ने तुरंत महिला को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शास्त्री नगर में रहने वाले महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। 

2016 में हुई थी शादी 
छानबीन के दौरान पता चला कि संजय की मंदीप से 2016 में शादी हुई थी। वह पीतमपुरा में वीपी ब्लॉक में अपने मकान में रहता था। भूतल पर उसके परिजन रहते हैं, जबकि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहली मंजिल पर रहता था। संजय चाइनीज ट्रांसलेटर का काम करता था। उसने बताया कि ऐसे हालात बन गए थे कि उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन

कई कंपनियों में काम कर चुका है आरोपी
जांच में पता चला कि आरोपी संजय कई कंपनियों में काम कर चुका है। वह कई साल तक चीन में भी रहा है। डेढ़ साल से वह दिल्ली में रहकर स्वतंत्र रूप से काम कर रहा था। वह जरूरत पड़ने पर दिल्ली के कुछ कंपनियों और हवाई अड्डे आता जाता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चीन से आने के बाद उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें