फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने नाले में कूदकर दी जान: पत्नी से था विवाद, मां के सामने बेटे का टूटा दम, पीछे से बचाने आई थीं बुजुर्ग

Tue, 25 Aug 2026 08:29 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली

सार

कांति नगर में पत्नी से विवाद के चलते 30 वर्षीय नसीम खान ने मां के सामने नाले में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने उसे अचेत निकाला, डॉक्टरों ने मृत घोषित किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बच्चों के साथ अलग रहती थी बीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के कांति नगर इलाके में एक युवक ने पत्नी से चल रहे विवाद के कारण नाले में छलांग लगा दी। युवक की मां उसको बचाने के लिए उसके पीछे चिल्लाती हुई आ रही थी। इससे पहले कि मां बेटे को बचा पाती उसने गहरे नाले में छलांग लगा दी। युवक के कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में गोताखोरों को मौके पर बुला लिया गया। काफी मशक्कत के बाद नसीम खान (30) नामक युवक को अचेत अवस्था में नाले से निकाला गया। बाद में उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि नसीम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी बच्चों को लेकर उससे अलग रहती थी। सोमवार को मां से बातचीत के दौरान अचानक नसीम गुस्से में आत्महत्या के लिए निकला। इससे पहले की मां उसे बचा पाती, उसने नाले में छलांग लगा दी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि नसीम अपने परिवार के साथ सरताज मोहल्ला, गली नंबर-6, कांति नगर, कृष्णा नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता ताज मोहम्मद उर्फ जलील अहमद, मां जुबेदा खातून के अलावा पत्नी अमरीन व तीन बच्चे हैं। नसीम गांधी नगर में ही एक जींस फैक्टरी में काम करता था। पिछले कुछ समय से नसीम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। अमरीन ने उससे अलग रहना शुरू कर दिया था। इस बात से नसीम काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें