रविवार को मतगणना के दौरान लोकमान्य तिलक इंटर कालेज में मतपेटियां खुलीं तो सुरेंद्री के लिए वोट मानों बरसने लगीं। सुरेंद्री ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी।क्षेत्र पंचायत चुनाव में पत्नी ने जीत हासिल की तो पति की मारे खुशी के जान जाते-जाते बची।
पत्नी की जीत की खबर सुनकर पति को हार्ट अटैक पड़ गया। समय रहते परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर देर शाम तक डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
मामला क्षेत्र पंचायत के वार्ड-1 मानकी गांव की है। यहां किसान बृजेश कुमार शर्मा की पत्नी सुरेंद्री चुनाव मैदान में थीं। कई धुरंधर प्रत्याशियों के सामने होने की वजह से चुनावी जंग बेहद मुश्किल थी।
राजनीति के दांवपेंच से अनजान और जीवन में पहली बार चुनाव लड़ीं सुरेंद्री को भी जीत की उम्मीद कम ही थी। यही वजह थी कि प्रत्याशी सुरेंद्री और उनके पति बृजेश कुमार मतगणना स्थल पर भी नहीं पहुंचे थे।
रविवार को मतगणना के दौरान लोकमान्य तिलक इंटर कालेज में मतपेटियां खुलीं तो सुरेंद्री के लिए वोट मानों बरसने लगीं। सुरेंद्री ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी।