फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्म की हदें पार: छोटी-छोटी बातों को लेकर महिला पर ढहाया सितम, फिर घर से निकाला, शरीर पर थे बर्बरता के निशान

Thu, 30 Mar 2023 10:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला को छोटी-छोटी बातों पर पीटा जाता था। नौ दिसंबर 2021 को आरोपियों ने आफरीन को बुरी तरह पीटा और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से निकाह कर बिजनौर गई महिला पर जुल्म की सारी हदें पार कर दी गईं। इसके बाद तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया गया। 21 वर्षीय पीड़िता किसी तरह दिल्ली स्थित घर पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने पति, सास-ससुर, ननद समेत पांच लोगों पर जुल्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जाफराबाद थाना पुलिस ने आफरीन की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना, अमानत में ख्यानत, जान से मारने की धमकी देने के अलावा तीन तलाक का मामला दर्ज किया है। जाफराबाद थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जाफराबाद निवासी आफरीन के परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं।

पुलिस को दिए बयान में आफरीन ने आरोप लगाया कि 21 सितंबर 2019 को उसका निकाह मोहल्ला, पासवान, जलालाबाद, बिजनौर निवासी अहसान से हुआ था। कुछ ही दिनों बाद उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उस पर मायके से पैसे और अन्य सामान लाने का दबाव बनाया जाता था। 
विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटा जाता था। नौ दिसंबर 2021 को आरोपियों ने आफरीन को बुरी तरह पीटा और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची, लेकिन चुप रही। अगस्त 2022 में पीड़िता ने मामले की शिकायत उत्तर-पूर्वी जिला की वूमेन सेल में दी। छानबीन के बाद पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें