लालची ससुराल वालों की जिस दर्दनाक कहानी को इस विवाहिता ने सुनाया वह दहला देने वाली है। दरिंदे पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और मौका मिलने पर नंद के पति ने उसके साथ घिनौनी हरकतें की।
पीड़िता ने जब इसकी शिकायत सास, ससुर और नंद से की तो उसका साथ देने की बजाय इन लोगों ने भी घर की बहु को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।
पिछले चार साल से यह सब झेल रही पीड़िता से जब बर्दास्त न हुआ तो उसने ससुराल वालों की शिकायत पुलिस में करने का फैसला किया। बुधवार को पीड़िता ओल्ड फरीदाबाद पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरु कर दी है।
शादी के बाद से ही हो रहा अत्याचार
ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 18 में रहने वाली इस युवती का विवाह उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहने वाले शाहिद रजा से 2011 में हुआ।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। उस पर मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाता रहा।
इस दौरान उसके ससुर मोहम्मद अब्बास और उसकी सास महजबीन सहित उसकी दो नंदों फराह और निम्मी ने उसे मायके से 10 लाख रुपये, फ्लैट और कार लाने के लिए कहना शुरु किया।
नंदोई ने भी की शर्मनाक हरकत
ससुराल वालों ने बहू को दहेज ने लाने के बदले शारीरिक प्रताड़नाएं दीं। यहां तक कि उसे बिना खाना पानी के रखते। इस दौरान पति उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता रहा।
पीड़िता के मुताबिक ससुराल वालों के जुल्म का दौर यहीं नहीं रुका। जब उसका नंदोई घर पर रहता तो वह भी पीड़िता के साथ अनैतिक काम करने की कोशिश करता।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।