फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Sat, 26 Jul 2014 05:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद थाना सेक्टर-7 क्षेत्र में एक महिला को उसके पति ने 5 लाख रुपये व होंडा सिटी कार के लिए घर से निकाल दिया। मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने पत्नी के मायके में जाकर हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-4 निवासी गीता ने 25 जुलाई को थाना सेक्टर-7 में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2011 को पलवल निवासी लोकेश तनेजा से हुई थी। गीता का आरोप है कि शादी के बाद से पति लोकेश तनेजा, ससुर गोविंद राम तनेजा, सास ज्ञानदेवी, देवर तिमिश और मामा ससुर सतीश कटारिया ने दहेज में 5 लाख रुपये नकद व एक होंडा सिटी कार की मांग शुरू कर दी।

आरोप है कि ससुराल वाले गीता को दहेज न लाने पर भूखा-प्यासा रखकर मारपीट करते थे। गीता ने यह बात मायके में बताई तो मायके वालों ने 2 लाख रुपये नकद दे दिए। लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और घर से निकाल दिया। गीता का आरोप है कि काफी समय से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


लेकिन इसी वर्ष 21 मई को पति लोकेश तनेजा हाथ में लोहे का सरिया लेकर मायके में जबरन घुस गया और हमला कर दिया जिससे गीता की मां पूनम और बहन को गंभीर चोटें आई। जाते हुए लेकेश ने सभी को जान से मारने की धमकी दी। गीता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें