फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में की भाई की पिटाई

Sat, 26 Jul 2014 05:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र की तिरखा कॉलोनी में प्रापर्टी विवाद के चलते तीन भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दो भाइयों ने मिलकर अपने तीसरे भाई की पिटाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिरखा कालोनी निवासी विशाल ने अपनी शिकायत में बताया कि बच्चू और सुंदर उसके सगे भाई हैड्ड। पिछले काफी समय से भाइयों में प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। 20 जुलाई को वह किसी काम से कहीं जा रहा था।

रास्ते में उसे दोनों भाई मिले। दोनों ने विशाल को रोका और उससे लड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसके बाद बच्चू और सुंदर ने लोहे के डंड़ों और लाठी से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


इस दौरान उसे चोट आई। जिसका इलाज वह स्थानीय सरकारी अस्पताल में करवा रहा है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी उसके भाईयों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

बल्कि पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जांच अधिकारी रेनू शेखावत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें