फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जहर देने के आरोप में पति गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2014 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के भीमगढ़ खेड़ी में एक विवाहिता को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि, उसके माता-पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रेवाड़ी के गांव हंसका निवासी घमंडीलाल की बेटी सरिता (28) की 2005 में भीमगढ़ खेड़ी निवासी विनय कुमार के साथ शादी हुई। विनय गुड़गांव की एक संजीवनी अस्पताल में कैशियर का काम करता है।

दो नवंबर को भीमगढ़ खेड़ी में अपने ससुराल में महिला ने जहर खा लिया। देर रात हुई घटना के बाद महिला का पति अपने दोस्तों के साथ उसे उसी संजीवनी अस्पताल में ले गया।
विज्ञापन


वहां से उसे पारस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, मृतका के पिता घमंडीलाल ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस जांच की मांग की।

शुरूआती जांच के बाद सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपी पति विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पिता विजय कुमार और मां लाल कौर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना से तीन पहले किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद उनकी बोलचाल बंद थी। इसके बाद एक नवंबर को सरिता ने जहर खा लिया।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद संजीवनी अस्पताल में एमएलसी नहीं काटी, जबकि सीधे रैफर कर दिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें