फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के आरोपों से हारा एक पति: शादी बनी अभिशाप, नहर में कूदकर दी जान; ससुराली करवाना चाहते थे ऐसा काम

Sat, 02 May 2026 06:57 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

युवक नरसिंह ने आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या की। परिजनों ने पत्नी व उसके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोपों से परेशान युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र में एक युवक की ओर से आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

औरंगाबाद गांव निवासी जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नरसिंह शादी के बाद से लगातार मानसिक तनाव में था। आरोप है कि उसकी पत्नी अंजली, सास महेंद्री और ससुर बच्चु सिंह उस पर अपनी जमीन पत्नी के नाम कराने का दबाव बना रहे थे। 

जमीन नाम न करने पर उसे दहेज उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाने और पुलिस कार्रवाई करवाने की धमकियां दी जाती थीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पत्नी की ओर से महिला मंडल और अदालत में दहेज का केस दर्ज कराने की धमकी दी गई थी, जिससे वह टूट गया।

शनिवार को नरसिंह अपने भाई अर्जुन के साथ घर से निकला और अलावलपुर क्षेत्र स्थित आगरा नहर पर पहुंचकर उसमें छलांग लगा दी। बाद में उसका शव अमरौली गांव के पास बरामद हुआ।
विज्ञापन

थाना चादंहट पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी व उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें