दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिछले पांच दिन से अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल को एम्स के डॉक्टरों ने समर्थन दिया है।
मंगलवार शाम राजघाट स्थित धरना स्थल पर पहुंच डॉक्टरों ने स्वाति मालिवाल से मुलाकात कर देश भर में हो रहे दुष्कर्मों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
एम्स रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के बैनर तले इन डॉक्टरों ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख छह महीने के भीतर दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग भी की।