फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत, देशभर में एक हफ्ते में गईं 3 जानें

Tue, 17 Apr 2018 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन

राजधानी में एक बार फिर स्वाइन फ्लू का असर देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह जहां दिल्ली के अस्पतालों में फ्लू ग्रस्त पांच नए मरीज सामने आए हैं। वहीं अपोलो अस्पताल में एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इस साल जनवरी से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है। इससे पहले केंद्र सरकार के आरएमएल में भर्ती मरीज ने इस बीमारी की वजह से एक महीने पहले दम तोड़ा था।

जानकारी के अनुसार अपोलो अस्पताल के मेडिसिन विभाग में पिछले सप्ताह 40 वर्षीय मरीज स्वाइन फ्लू के चलते भर्ती हुुआ था। बताया जा रहा है कि मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी। उसे पहले से और भी कई बीमारियां थीं।
विज्ञापन


जिसके कारण फ्लू की चपेट में आने से उसकी तबियत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी। एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल आने के बाद मरीज के ब्लड सैंपल की जांच कराने पर बीमारी की पुष्टि हुई थी। हालांकि तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से मरीज को बचाया न जा सका।

विज्ञापन

दिल्ली में अब तक फ्लू ग्रस्त मरीजों की संख्या पहुंची 31

swine flu
मौसम में गर्माहट के साथ एक बार फिर स्वाइन फ्लू का जोर देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट बताती है कि राजधानी में एच1एन1 फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

हालांकि, फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।  रिपोर्ट के अनुसार, 2 से लेकर 8 अप्रैल के बीच दिल्ली के पांच लोगों के सैंपल फ्लू ग्रस्त पाए गए हैं। दो मरीज एम्स में भर्ती हैं। ये सभी मरीज राजधानी के स्थायी मरीज हैं।

इसी के साथ दिल्ली में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या इस साल बढ़कर 31 पहुंच गई है। जबकि 11 मरीज बाहरी राज्यों से दिल्ली के अस्पतालों में आकर स्वाइन फ्लू का उपचार करवा रहे हैं।  एक महीने पहले ही डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में स्वाइन फ्लू की वजह से एक मरीज की मौत हो चुकी है।

एक ही सप्ताह में तीन मौतें
रिपोर्ट के मुताबिक, 2 से 8 अप्रैल के बीच दिल्ली में जहां पांच मरीज मिले हैं। वहीं देश भर में तीन मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें राजस्थान में दो और उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल में एक मरीज की मौत शामिल है। जबकि इस साल जनवरी से 8 अप्रैल तक देश भर में स्वाइन फ्लू के 1626 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 166 मरीजों की उपचार के दौरान ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें