फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, 'वेतन चोर रावण' जलाकर जताया विरोध

Sun, 25 Oct 2020 10:57 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने किया वेतन चोर रावण का दहन - फोटो : ANI
विज्ञापन

 वेतन न मिलने के विरोध में हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही। इस दौरान एक डॉक्टर की हालत थोड़ी बिगड़ गई। उनके शरीर में शुगर का स्तर गिर गया था। दवाई देने के बाद  डॉक्टर की तबीयत में सुधार हुआ।  प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिल जाता हड़ताल जारी रहेगी। इसी के साथ डॉक्टरों ने वेतन चोर रावण का दहन किया। 

विज्ञापन


उतरी नगर निगम के हिंदूराव और कस्तूरबा गांधी अस्पताल के  रेसिडेंट डॉक्टर 16 दिन से अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठे हैं। इसके अलावा दो बार डॉक्टर जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अभिमन्यु का कहना है कि वरिष्ठ डॉक्टरों का भी साथ मिल गया है। 

वेतन की मांग को लेकर नगर निगम चिकित्सक संघ के डॉक्टरों ने भी सोमवार से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के साथ स्थाई डॉक्टरों के  सामूहिक अवकाश पर जाने से उतरी निगम के अधीन आने वाले सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो जाएगी। इससे कई हजार मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जुलाई महीने से वेतन नहीं मिला है। कोरोना महामारी के इस संकट में परिवार चलाने में अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जब तक बकाया वेतन नहीं मिल जाता प्रदर्शन और हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।

उतरी नगर निगम के अधीन आते हैं छह अस्पताल
इनमें हिंदूराव, कस्तूरबा गांधी, राजनबाबू फेफड़े एवं क्षय रोग संस्थान, महार्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल, गिरधर लाल प्रसूति अस्पताल, बालकराम अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा 28 डिस्पेंसरी भी उतरी निगम के अधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें