फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का नाम बदलने पर शुरू हो गया हंगामा

Wed, 27 Aug 2014 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-11 डी स्थित कर्मवीर स्कूल ने हाल ही में अपना नाम बदलकर डीपीएस-11 डी फरीदाबाद रख लिया है। इसे लेकर अभिभावकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल के सामने जुटकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उन्होंने बच्चों को स्कूल में सही फीस के चलते दाखिला दिलाया था। लेकिन अब बड़े ब्रांड से जुड़ने के कारण ज्यादा फीस देनी पड़ेगी, जो कि उनकी जेब से बाहर है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से मिलने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे अभिभावक सुधीर कपूर ने कहा कि इस स्कूल में उनकी दो बच्चे सातवीं और 10वीं में पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन ने अपना नाम बदलने की सूचना उन्हें नहीं दी।
विज्ञापन


स्कूल यह सुनिश्चित करे कि फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। एक अन्य अभिभावक ने कहा कि अगर बड़े स्कूल में बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए पैसा होता तो वह इस स्कूल में क्यों आते। चल रहे शैक्षणिक सत्र के बीच में यह कदम उठाना गलत है।

सेक्टर-11 पुलिस चौकी के एएसआई जोगिंद्र का कहना है हंगामे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। उधर, एक अभिभावक ने ‘द दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी’ का वह नोटिस दिखाया जिसमें उसने कहा है कि  फरीदाबाद और पलवल में उसकी सिर्फ चार ब्रांच हैं।

-अभिभावकों के आरोपों के बारे में जब कर्मवीर स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र नागर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह बच्चों की फीस नहीं बढ़ाएंगे। इस बात को लिखकर दे सकते हैं। डीपीएस-11 डी नया स्कूल है। मार्च तक कर्मवीर स्कूल एनआईटी या सेक्टर-आठ में शिफ्ट हो जाएगा। सत्र खत्म होने से पहले हम बच्चों को परेशान नहीं करना चाहते। हमने यह फ्रेंचायजी ‘डीपीएस प्राइवेट लिमिटेड’ से ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें