फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल बढ़ाने पर अड़ी कंपनी, बवाल की आशंका

Wed, 27 Aug 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में टोल संघर्ष समिति, कंफडरेशन आफ आरडब्ल्यूए, इनेलो, बसपा और सपा द्वारा विरोध करने की चेतावनी के बाद भी टोल कंपनी रेट बढ़ाने पर अड़ी हुई है। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि यह बढ़ती महंगाई को लेकर रूटीन वृद्धि है।
विज्ञापन


कंपनी के इस अड़ियल रुख और विधानसभा चुनाव में नेताओं का जनता के बीच लोकप्रिय होने की स्पर्धा को देखते हुए इस मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। यह टोल तिगांव क्षेत्र में पड़ता है, जिससे कृष्णपाल गुर्जर विधायक थे और अब वह केंद्र में सड़क परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री हैं। उन्हें इस मुद्दे पर घेरने के लिए इनेलो भी जोर लगाएगी।

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) के प्रोजेक्ट इंचार्ज अमित भाटिया का कहना है कि बढ़ी हुई दरों को वापस लेने का सवाल ही नहीं है।

कंपनी का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ अनुबंध है। उसी के आधार पर ही महंगाई को देखते हुए एक सितंबर से रेट वृद्धि करने का फैसला हुआ है। इस फैसले के खिलाफ टोल बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी रविवार को बैठक कर चुके हैं। जिसमें विरोध का निर्णय हो चुका है।
विज्ञापन


टोल संघर्ष समिति की अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए एवं समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री गुर्जर से मिलकर टोल वृद्धि का विरोध जता दिया है। इस पर मंत्री ने कहा कि वह टोल कंपनी से लोगों की मीटिंग करवा देंगे। लेकिन निवासियों ने कहा कि मंत्री खुद बात करें। जब चुनाव लड़ रहे थे तब कह रहे थे कि जजिया कर से मुक्ति दिलाई जाएगी और अब वृद्धि पर भी आनकानी कर रहे हैं।

उधर, इनेलो के जिलाध्यक्ष आरके चिलाना का कहना है कि भाजपा के लोग लोकसभा चुनाव से पहले टोल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। अब उनकी कथनी-करनी में फर्क दिखने लगा है। टोल वृद्धि का इनेलो पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें