फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल चुकाए बगैर रोजाना सैकड़ों वाहन कर रहे हैं राजधानी में प्रवेश 

Mon, 02 Sep 2019 09:53 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में वाहनों के आवागमन के लिए 124 रास्ते हैं। आरएफआईडी टैग को अनिवार्य करने के बाद पुराने ट्रांसपोर्टर टोल टैक्स बचाने के लिए अब उन रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे राजस्व में होने वाले नुकसान और प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए जल्द ही नौ और नए टोल प्वाइंट को आरएफआईडी की सुविधा से लैस करने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रत करने और वाहनों के कारण जाम और देरी की समस्या से निपटने के लिए आरएफआईडी प्रणाली को लागू किया गया। लेकिन, चोर रास्ते से बचकर निकलने वाले वाहनों को भी टैक्स के दायरे में लाने के लिए दक्षिणी निगम ने एक बार फिर नए सिरे से तैयारियां शुरू कर दी है। 

13 टोल प्वाइंट पर आरएफआईडी की सुविधा मुहैया करने में निगम को 60 करोड़ से अधिक का खर्च आया। नौ और नए टोल प्वाइंट को आरएफआईडी की सुविधा मुहैया की जाएगी ताकि वाणिज्यिक वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से रोका जा सके। अभी भी रोजाना 500 से अधिक वाहन इन रास्तों से निकलकर टोल टैक्स बचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री लेन से फरार होने वालों पर होगी एफआईआर 

टैग फ्री लेन से फरार होने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए निगम ने भी कमर कस ली है। किसी भी लेन से बगैर टोल चुकाए फरार होने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। सरकारी राजस्व के नुकसान करने वाले वाहन मालिकों पर संबंधित धारा के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। 

नई वेबसाईट आज होगी लांच 

राजधानी में प्रवेश करने वाले वाणिज्यिक वाहन 13 सितंबर से बगैर टैग प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सभी 13 टोल प्वाइंट पर अब कैशलेस व्यवस्था होगी। इससे टैग, रिचार्ज या सेवाओं के लिए अब नकद भुगतान नहीं किया जा सकेगा। वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिणी निगम ने एक वेबसाइट तैयार किया है, जिसे मंगलवार को ईपीसीए के चेयरमैन भूरेलाल लांच करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें