इन दिनों केजरीवाल व उनके मंत्रिमंडल से लोग कुछ नाखुश चल रहे हैं। जनता दरबार में केजरीवाल से न मिल पाने को लेकर फरीयादी तो नाराज हैं ही पर खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी उनसे कुछ नाखुश हैं।
हुमा वैसे तो दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काफी पसंद करती हैं लेकिन इन दिनों वो केजरीवाल के मंत्रिमंडल से कुछ नाराज हैं।
हुमा की नाराजगी केजरीवाल कैबिनेट में महिला मंत्री के न होने को लेकर है। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी को केजरीवाल की कैबिनेट में महिलाओं का न होना काफी खला है।