फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1400 की जगह लगाने पड़ेंगे 14000 पेड़

Thu, 06 Feb 2014 05:49 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधाधुंध विकास कार्यों की कीमत हरियाली को चुकानी पड़ रही है। पाली-अनखीर-प्रह्लादपुर चौक तक सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 1426 पेड़ों की बलि चढ़ेगी।
विज्ञापन


वन विभाग ने इसकी भरपाई के लिए हुडा से जमीन देने और उसमें पौधे लगाने की शर्त रखी है। शर्त पूरी करने के बाद ही पेड़ कटेंगे।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जितने पेड़ कट रहे हैं, उससे पर्यावरण को होने वाली क्षति से बचाने के लिए 14 हजार से ज्यादा पौधे लगाने पड़ेंगे। इसके लिए उसे 7.45 हेक्टेयर जमीन चाहिए।

साथ ही हुडा को लगने वाले दस गुना पौधों के दस वर्ष के मेंटिनेंस के लिए 1.69 करोड़ रुपये भी देने होंगे। अभी तक हुडा अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि जमीन कब और कहां दी जाएगी।
विज्ञापन


क्या हैं नियम
वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का नियम है कि अगर विकास कार्यों के नाम पर किसी भी प्रकार से पेड़ों को क्षति पहुंचाई जा रही है तो वह विभाग उसके एवज में दस गुना पौधों को लगाएगा। साथ ही उन पौधों को लगाने के लिए जमीन भी उपलब्ध कराएगा। यहीं नहीं उनकी देखरेख का खर्च भी अदा करेगा।

हुडा के कार्यकारी अभियंता, भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वन विभाग के जो भी नियम हैं, उसे हुडा की ओर से पूरा किया जाएगा। वन अधिकारियों के साथ बातचीत में स्थिति को स्पष्ट करने के बाद उच्चाधिकारियों को वन विभाग की डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन


रोड चौड़ीकरण प्रोजेक्ट
पाली मोड़ से लेकर प्रहलादपुर तक 12.5 किलोमीटर सड़क 14 मीटर से बढ़ाकर 19 मीटर चौड़ी की जा रही है। हुडा को इस योजना पर 85.05 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इस सड़क को बनने से शहरवासियों को दिल्ली जाने का बेहतर विकल्प मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें